बिहार से आठ मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने एवं बिहार से केंद्र में आठ मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में अपार खुशी देखी जा रही है। वहीं बेगूसराय से दुबारा नवनिर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह के अलावे राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,लोजपा (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान ,जीतन राम मांझी को कैबिनेट मंत्री तथा राज भूषण चौधरी,राम नाथ ठाकुर ,नित्यानन्द राय को मंत्री बनाए जाने पर

- Sponsored Ads-

बिहार से आठ मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता 2बीजेपी नेता प्रकाश चन्द्र झा उर्फ श्याम झा,डॉ रणजीत कुमार सिंह,अजय कुमार,ललित पासवान, अवनीश कश्यप,मणि कांत झा,तरुण कुमार रौशन,जद यू नेता कुंदन झा,अखलाक अहमद,प्रविंद्र कुमार राय,अमरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने बिहार वासियों पर भरोसा जताया है। अब डबल इंजन की सरकार में बिहार एवं बेगूसराय का अधिक से अधिक विकास होगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article