हम-सब स्वस्थ्य और तंदुरुस्त रहने के लिए अपने जीवनचर्या में नियमित रूप से योगा एवं व्यायाम को शामिल करें – डॉ शिव शंकर प्रसाद

DNB Bharat Desk

 

वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर स्वास्थ्य चर्चा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सिमरिया में एनटीपीसी बरौनी अस्पताल , मोबाइल मेडिकल यूनिट व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , बरौनी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को दिनकर ग्राम सिमरिया में ग्रामीणों को लक्षित कर वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर  स्वास्थ्य चर्चा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चर्चा के दौरान एनटीपीसी हॉस्पिटल से ज्योति प्रभा द्विवेदी एवं टीम ने श्रोताओं को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों जैसे आयुर्वेद , होमियोपैथी , योगा इत्यादि  के बारे में बताते हुए इसके उचित उपयोग का सुझाव दिया।

- Sponsored Ads-

हम-सब स्वस्थ्य और तंदुरुस्त रहने के लिए अपने जीवनचर्या में नियमित रूप से योगा एवं व्यायाम को शामिल करें – डॉ शिव शंकर प्रसाद 2सीएमओ डा शिव शंकर प्रसाद ने घरेलू  महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने  और इसके लिए नियमित योग और व्यायाम को अपने जीवनचर्या में शामिल करने का सुझाव दिया। शिविर से कुल 130 लोग लाभान्वित हुए। स्वास्थ्य शिविर में लाभार्थियों के लिए समग्र स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करते हुए कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की गयी। उन्हें ओपीडी परामर्श प्रदान किया गया, जिससे उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह मिली।

हम-सब स्वस्थ्य और तंदुरुस्त रहने के लिए अपने जीवनचर्या में नियमित रूप से योगा एवं व्यायाम को शामिल करें – डॉ शिव शंकर प्रसाद 3परामर्श के आधार पर उन्हें निर्धारित दवाएं उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर एनटीपीसी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिव शंकर प्रसाद ,ज्योतिप्रभा अन्य हॉस्पिटल स्टाफ, मोबाइल मेडिकल यूनिट से डाक्टर अभिषेक ,डाक्टर रितिका राज ,एच आर विभाग से ज्योति स्मिता , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी डा संतोष झा , ब्लाक हेल्थ मैनेजर संजय कुमार , डॉ राजीव कुमार , डॉ नरेंद्र नाथ प्रसाद और डा कमल कुमार दास उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण है कि समीपवर्ती गावों में एनटीपीसी बरौनी द्वारा एक मोबाइल मेडिकल यूनिट का रेगुलर संचालन किया जा रहा है ।जिससे लोगों को अपने दरवाजे पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो रही हैं। इस पहल की समुदाय द्वारा सराहना की गई है। इस आशय की जानकारी जनसंचार पदाधिकारी एनटीपीसी बरौनी पुनीता तिर्की ने दी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article