मंत्र उच्चारण के साथ श्री अष्टयाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मेघौल पंचायत के बाबा अमरसिंह स्थान वार्ड 11 में श्री श्री 1008 श्री अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ 24 नवंबर 2023 शुक्रवार से 24 घंटे के लिए सीताराम जय सीताराम के मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ। इस अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन बाबा अमरसिंह मंदिर के तत्वधान से शुरू हुआ। इस तरह के आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

- Sponsored Ads-

मंत्र उच्चारण के साथ श्री अष्टयाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ 2इस अष्टयाम महायज्ञ में पंडित संजय झा,वेदानंद झा,दीपक झा ने हवन कर, मंत्र उच्चारण के साथ शुरू किया। इस अष्टयाम महायज्ञ के यजमान राम निहोर,नुनुबाबू, नंदन, राहुल इस अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन कार्यकर्ता सुधीर सहनी,संजीत सहनी,शैलेश सहनी, मनोज सहनी,सिकंदर सहनी,रामबालक सहनी,शंकर सहनी, विजय सहनी,बलवंत सहनी,रंजीत सहनी,अशोक सहनी,नरेश सहनी,अरविंद सहनी,ढूंढुन्न सहनी,मुन्ना सहनी  सहित तमाम बाबा अमरसिंह नवयुवक संघ मेघौल अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article