नालंदा:- गणेश पूजा के मौके पर सास्कृतिक कार्यक्रम में विदेशिया नाच का लोगो ने उठाया लुफ्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के नुरसराय थाना क्षेत्र इलाके के निरपुर पंचायत के बेलसर गांव में समस्त ग्रामीण के सहयोग से गणेश पूजा के मौके पर मेला का आयोजन किया गया था। इस मेला के आयोजन के मौके पर विदेशिया नाच(लौंडा नाच) का भी आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस विदेशिया नाच के मौके पर समस्त ग्रामीण के साथ-साथ निरपुर पंचायत के मुखिया अश्वनी प्रसाद ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। विदेशिया नाच की शुरुआत भक्ति गानों से हुई लेकिन जैसे-जैसे रात ढली वैसे-वैसे भक्ति रस का स्वरूप बदलता गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गानों पर भी दर्शक झूमते नजर आए।

नालंदा:- गणेश पूजा के मौके पर सास्कृतिक कार्यक्रम में विदेशिया नाच का लोगो ने उठाया लुफ्त 2कार्यक्रम में लुफ्त उठाने आए कई दर्शक भी शराब के नशे में धुत्त नजर आए। गणेश पूजा के मौके पर आयोजित मेला के दौरान सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। आपको बता दे की नालंदा जिले में आस्था के नाम पर लौंडा नाच,वार बालाओं का नाच एक प्रथा का रूप लेता जा रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article