खगड़िया में युवती ने आत्महत्या करने की नीयत से नदी में लगाया छलांग, लोगों ने सकुशल निकाला…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया में रविवार की सुबह अचानक अफरा तफरी का माहौल हो गया जब अचानक एक युवती ने आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को सकुशल पानी से निकाल लिया। मामला खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पुल के समीप की है जहां अचानक एक युवती ने पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद लोग युवती को नदी में कूदते देख नदी में कूद युवती की जान बचा ली। मौजूद लोगों ने मामले की सूचना चौथम थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस युवती को थाना ले आई और युवती के पिता को मामले की सूचना दे दी। पूछताछ में युवती ने अपना नाम सीमा बताया है वहीं आत्महत्या की कोशिश का कारण पूछने पर जवाब देने से मना कर रही है।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article