बेगूसराय में शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसा में जहां शौचालय टंकी साफ करने के दौरान एक व्यक्ति की शौचालय की टंकी में दम घुटने से मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरीया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान चिड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले स्वर्गीय दुखों साह का पुत्र लाल बाबू साह के रूप में की गई है।

बेगूसराय में शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत 2 परिजनों ने बताया कि आज लाल बाबू साह अपना घर का शौचालय का टंकी साफ करने के लिए गया। वही शौचालय की टंकी में गैस ज्यादा रहने के कारण उसी शौचालय की टंकी में लाल बाबू साह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद उस उसे शौचालय की टंकी से निकाल कर बाहर किया। तब तक में उसकी दम घुटने लाल बाबू की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article