खादी हैंडीक्राफ्ट के बाद अब बिहार पर्यटन विभाग की ब्रांड एंबेसडर बनीं मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर को खादी हैंडीक्राफ्ट के बाद बिहार के एक और विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मैथिली ठाकुर को बिहार पर्यटन विभाग ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अब मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर बिहार पर्यटन विभाग की ब्रांड एंबेसडर हैं और वे पर्यटकों को बिहार भ्रमण करने के लिए प्रेरित करेंगी।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि बिहार के मधुबनी जिला की रहने वाली मैथिली ठाकुर ने अपनी लोक गायिकी से बिहार या देश ही नहीं विदेशों में भी जमकर तालियां बटोरी है। मैथिली ठाकुर ने बिहार दिवस समारोह के दूसरे दिन पटना में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग ली थी और अपनी प्रस्तुति दी थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article