बछवाड़ा में मनीष कश्यप के समर्थन में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एनएच 28 सड़क को किया जाम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

यूट्यूबर मनीष कश्यप की तमिलनाडु केस में गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के बिहार बंद के आह्वान को लेकर बछवाड़ा प्रखंड के फतेहा गांव में कार्यकर्ताओं ने एनएच 28 सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।

सड़क जाम होते ही सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लाइन लग गयी। कार्यकर्ताओ का कहना था कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेता आशुतोष कुमार के आवाहन पर आज बिहार बंद किया गया है। जिसमें प्रमुख रुप से युट्युबर मनीष कश्यप की प्रकरण का निष्पक्ष जांच हो।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में मनीष कश्यप के समर्थन में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एनएच 28 सड़क को किया जाम 2उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति पर किसी राजनीतिक दल के द्वारा प्रेरित होकर आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करना हम युवा कभी बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युट्युब पर समाचार प्रकाशित करने वाले को भी सम्मान देना होगा।

बछवाड़ा में मनीष कश्यप के समर्थन में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एनएच 28 सड़क को किया जाम 3वही कार्यकर्ताओ ने कहा कि आज तो सांकेतिक रुप से बंद कर रहे हैं सरकार जल्द मनीष काश्यप प्रकरण में गंभीरता से नहीं लेता है तो हम कार्यकर्ता उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायगें। करीब एक घंटे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय जन जन पार्टी के समर्थकों को समझाबुझा कर जाम को खत्म कराया। मौके पर दर्जनों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article