बछवाड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

घटना बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत मुरलीटोला प्लाजा स्थित एनएच 28 कलाली पुल के निकट की। मृतक की पहचाना बछवाड़ा निवासी के रूप मां की गई। परिजनों में पसरा मातमी सन्नाटा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। और इस कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार युवक को रौंद डाला। जिससे युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत मुरली टोला प्लाजा स्थित एनएच 28 कलाली पुल के निकट की है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत 2

मृतक युवक की पहचान बछवाड़ा थानाक्षेत्र वार्ड संख्या दो चिरंजीवी पुर निवासी शत्रुघ्न महतो का लगभग 32 वर्षीय पुत्र राजकिशोर महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम मृतक बाइक पर सवार होकर बछबाड़ा से अपने घर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

वहीं दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। जहां मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करता था।

इसी पेशा से मिली आमदनी से वह अपने परिवार बच्चों व माता पिता का भरण पोषण करता था। बुधवार की शाम किसी कस्टमर के घर से बिजली का मीटर लगाकर वह अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में एनएच पर सड़क हादसा में उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article