बछवाड़ा पुलिस ने बीस दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में भागी लड़की को खगड़िया से किया बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के शिबूटोल गांव से विगत बीस दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में भागी लड़की को प्रेमिका के साथ बछवाड़ा थाना की पुलिस ने खगड़िया से बरामद कर लिया है। बताते चलें कि विगत बीस दिन पुर्व रानी दो पंचायत के शिबूटोल गांव निवासी भीम यादव का पुत्र राम कृष्ण कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी बहन को गायब होने की शिकायत की थी। बछवाड़ा पुलिस ने बीस दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में भागी लड़की को खगड़िया से किया बरामद 2उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि मेरी बहन घरेलु काम से रानी चट्टी गयी थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो पता चला कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव निवासी ओपी यादव की पत्नी लता देवी व पुत्र सोनू कुमार व राजा यादव के द्वारा बहला फुसलाकर शादी की नियत से मेरी बहन को अगवा किया गया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी के दौरान खगड़िया जिले के चक्की गांव निवासी शंकर यादव का पुत्र राजा यादव के घर से लड़का व लड़की दोनों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद लड़की को 164 के बयान हेतु न्यायालय भेजा गया है, न्यायालय के आदेश के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article