मंसूरचक प्रखंड के पंचायत समिति की बैठक, कई मुद्दों पर की गई चर्चा

DNB Bharat Desk

मंसूरचक पंचायत समिति की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, क़ृषि विभाग, बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों का उठा मुद्दा। शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करार दिया

डीएनबी भारत डेस्क 

पंचायत समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में बहरामपुर पंचायत समिति सदस्य चंद्रहास सिंह ने कहा कि सदस्यों की सीट पूर्व निर्धारित होनी चाहिए एवं माईक एवं सांउड सिस्टम की व्यवस्था होनी चाहिए। गोविंदपुर दो पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों को पदस्थापित किया जाए।समसा एक पंचायत के मुखिया डॉ दिनेश कुमार राय ने कहा कि बीआरसी में प्रतिनियुक्त दो शिक्षक सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं और मेरे द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन पर कोई कारवाई नहीं की गई।

- Sponsored Ads-

वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड में रिक्ति से अधिक शिक्षकों की बहाली हुई है और यहां कई फर्जी शिक्षकों की भी बहाली की गई है। सभी सदस्यों ने कहा कि दुकानों में प्रति बैग यूरिया 266 रूपये के बदले 350 रूपये में व डीएपी 1350 रूपये के बदले 16 सौ से 17 सौ में बिक रहा है। अंचल कार्यालय में आय प्रमाण पत्र बनाने में खुलेआम पैसों की मांग की जा रही है। मनरेगा से चलने वाली योजनाएं लूट का अड्डा बनी हुई है। इसके अलावे स्वास्थ्य, पुलिस, बाल विकास परियोजना आदि विभागों की भी समीक्षा हुई।

बैठक में सीओ ममता, बीपीआरओ पुरूषोत्तम कुमार, प्रखंड प्रमुख जलस देवी, मुखिया दिनेश कुमार राय, राजीव पासवान, राममूर्ति चौधरी, पंसद चंद्रहास सिंह, साठा पंचायत की मुखिया नासरीन खातुन, मंसूरचक की मुखिया यासमीन खातुन, गणपतौल मुखिया हीरा कुमारी, पंसस रौशन लाल समेत अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article