कितनी शहादत के बाद मिली है आजादी, इसके प्रति संवेदनशील बनने की जरूरत – कुंदन कुमार

DNB Bharat Desk

कितनी शहादत के बाद ये आजादी मिली है, इस आजादी को जानने और उसके प्रति संवेदनशील बने रहने की जरूरत है- कुन्दन कुमार

डीएनबी भारत डेस्क 

कितनी शहादत के बाद ये आजादी मिली है। इस आजादी को जानने और उसके प्रति संवेदनशील बने रहने की जरूरत है। उक्त बातें सिमरिया धाम स्थित कल्पवास मेला में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के फोटो प्रभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए नगर विधायक कुंदन कुमार ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली युवा पीढ़ी इन प्रदर्शों से सीख लेकर अच्छे देश की कल्पना करें यही आज का मूल्य है।

- Sponsored Ads-

विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के अंदर दो बदलाव लाया एक हमारा अधिकार और दूसरा कर्तव्य के प्रति बोध कराना। उन्होंने मौके पर उपस्थित एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आप नई ऊर्जा और नई सोच लेकर जाएं और नए देश का निर्माण करें। खास करके अनेकता में एकता को मजबूत करें यही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी होगी।

विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि सिमरिया धाम उत्तर बिहार का हरिद्वार है। यहां अध्यात्म, जप, तप, ध्यान और गंगा स्नान करने वाले मोक्ष की प्राप्ति करते हैं। फिर भी ऐसी स्थिति में यहां सुविधाओं का काफी अभाव है। मौके पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अपर महानिदेशक शैलेश कुमार मालवीय ने कहा प्रदर्शनी के माध्यम से गुमनाम क्रांतिकारियों और घटनाक्रमों की जानकारी को लाने का काम किया गया है। खासकर के 75 वर्षों में हमने क्या खोया, क्या पाया इसको भी प्रदर्शनी के स्तर से जानने की कोशिश की गई है। कहा कि यहां गीत, नाटक, क्विज प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

मौके पर फोटो प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह को बेगूसराय डीडीसी सुशांत कुमार, विभाग के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, एनसीसी 9 बटालियन मुंगेर के कर्नल अखिलेश और भागलपुर बटालियन के कर्नल वी एस शेखावत, बेगूसराय एडीएम प्रभाकर कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अमरेंद्र मोहन और धन्यवाद ज्ञापन मुंगेर कार्यालय प्रभारी सुदर्शन कुमार झा ने किया। इसके पूर्व उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। मौके पर आगत अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, पौधा और मोमेंटो भेंट कर किया गया। वहीं परमानन्द मिश्र की टीम द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर गीतों की प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर बीएसएस कॉलेजिएट के एनसीसी ऑफिसर राजेश रंजन के विद्यालय सहित कुल 150 केडेटों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article