बेगूसराय में एक युवक का हथियार से फायरिंग करने  का वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती देते हुए सोशल मीडिया पर एक युवक के द्वारा भोजपुरी गाना पर फायरिंग की जा रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक युवक के हाथ में हथियार लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। यह वीडियो चकिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि इस वीडियो को DNB भारत पुष्टि नहीं करती है।

लेकिन जिस तरीके से सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वह कहीं ना कहीं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक युवक गंजी एवं हाफ पेंट और कंधे पर गमछा लगाकर भोजपुरी गाने पर रील बनाने के दौरान फायरिंग की जा रही है।

फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से बेगूसराय के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस पर भी तंज करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -