बेगूसराय में ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

शनिवार की देर शाम में बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मां शैल सर्विस पैट्रोल पम्प के पास एनएच 28 पर एक अज्ञात वाहन ने बछवाड़ा से बीहट जा रहे बाइक सवार युवक को अपने चपेटे में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों, पुलिस एवं एंबुलेंस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए जान बचाने के ख्याल से तत्काल सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। जहां दो घंटे तक चली इलाज के दौरान युवक ने दमतोड़ दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक राजा कुमार बीहट इब्राहिमपुर टोला स्थित अपने ससुराल जा रहा था। जहां ससुराल वाले परिवार उनके आने की प्रतीक्षा कर ही रहे थे कि इधर से उक्त व्यक्ति के पहचानने की सूचना मिलने पर सभी के सभी घबरा गए।

Midlle News Content

पुलिस ने सूचना दिया कि आप जल्द से जल्द सदर अस्पताल बेगूसराय पहूंच जाएं इसकी हालत गंभीर है। जिस पर घर-परिवार एवं परिजन सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचे। लेकिन वह चिकित्सकों की टीम के लाख प्रयासों के बावजूद भी नहीं बच पाया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक राजा कुमार के परिजन दिनेश महतों, सिकन्दर महतों, मासुम कुमार महतों, गोपाल महतों, नन्दन महतों आदि ने बताया कि बीहट इब्राहिमपुर टोला स्थित अपने ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारेपूर बछवाड़ा वार्ड संख्या-03 निवासी कन्हैया महतो का 30 वर्षीय पुत्र राजा कुमार है। विगत एक वर्ष पूर्व ही बीहट इब्राहिमपुर टोला निवासी प्रिती कुमारी से हिंदू रिति-रिवाज के साथ शादी हुई थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष बरौनी कामेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतक राजा कुमार के पिता बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारेपूर बछवाड़ा वार्ड संख्या -03 निवासी कन्हैया महतो के आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर धक्का मारने जिससे राजा कुमार की मौत होने के आरोप में थाना कांड संख्या -548/22 दर्ज कर लिया गया है।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -