समस्तीपुर में उत्साहित हैं मतदाता, सरायरंजन के मतदाता पहली बार चुनेंगे मुख्य पार्षद

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिले के चार नगर परिषद और एक नगर पंचायत के 231 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया सुबह में शुरू हो गई। सुबह में ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग वोट गिराने के लिए पहुंचे जिसमें बुजुर्ग मतदाता से लेकर महिलाएं मतदाता में भी शामिल है। सरायरंजन नगर पंचायत के आदर्श मतदान केंद्र बूथ संख्या 10 पर भी सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने पहुंचे। इस मतदान केंद्र पर 900 के करीब वोटर हैं यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति भी वोट गिराने के लिए पहुंचे थे।

Midlle News Content

उधर सुबह से ही महिलाएं बड़ी संख्या में वोट गिराने के लिए आ रही थी महिलाओं का कहना था कि पहले वोट गिर आएंगे फिर घर का कामकाज करेंगे। समस्तीपुर जिले के नगर परिषद दलसिंहसराय, पटोरी, रोसरा तथा ताजपुर के अलावा नगर पंचायत सराय रंजन में एक लाख 62 हजार 722 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 231 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र 140 विभिन्न मकानों में हैं। चार नगर परिषद और एक नगर पंचायत में कुल 130 वार्ड में वोट गिराने का काम चल रहा है। पहली बार सरायरंजन नगर पंचायत बनाया गया है। यहां के मतदाता पहली बार मुख्य पार्षद का चुनाव करेंगे। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

सरायरंजन के पतैली गांव स्थित हाई स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था देहाती इलाका होने के कारण इलाके में काफी ठंड है बावजूद लोगों में वोट के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह-सुबह बुजुर्ग दंपत्ति अपना घर का कामकाज छोड़कर वोट गिराने के लिए पहुंचे थे जिनको देखकर लोग काफी उत्साहित हुए जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घर से निकलने भी लगे। यहां पहले घंटे में करीब 20% तक मतदान हो गया था।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored -

- Sponsored -