राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेगूसराय वीरपुर की रवीना हुई चयनित,शिक्षक समेत परिजनों में खुशी

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा की एक छात्रा का चयन राज्यस्तरीय वॉलीबॉल टीम के अंडर 19 वर्ग में हुआ है। वह अब राज्य की ओर से राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेगी। उसके इस उपलब्धि पर शनिवार को एचएम मनोज कुमार झा,शिक्षक सर्वेश झा समेत अन्य शिक्षकों द्वारा उसे वॉलीबॉल देकर सम्मानित किया गया।

एचएम ने बताया कि पर्रा निवासी संजय महतो की पुत्री रवीना कुमारी उनके विद्यालय के 11वीं वर्ग की छात्रा है। गत रविवार को छपरा में आयोजित राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर 19 वर्ग में वह बेगूसराय जिला की ओर से भाग ली थी। चयन समिति द्वारा रवीना का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हेतु राज्यस्तरीय टीम में किया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -