खोदावंपुर में कुंआ का पुन: निर्माण किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोका

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंपुर प्रखंड अन्तर्गत फ़फौत पंचायत के मालपुर सिनरपुरा ब्रम्हस्थान वार्ड 3 में वैसे कुंआ का जिर्णोद्धार किया जा रहा था जिसकी कोई आवश्यकता ही नहीं था। कुंआ का पुन: निर्माण करते देख आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को दिया। बताते चलें कि जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत मुखिया द्वारा डीहबार स्थान स्थित कुआं का पुन:र्निर्माण किया जा रहा है।

जबकि कुंआ सही सलामत था, जिसको तोड़कर पुन: नव निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों को भनक लगते ही दर्जनों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण कुंआ के पास पहुंचकर निर्माण कार्य को रोक लगा दिया।

Midlle News Content

आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया पर सरकारी राशि का दुरपयोग करते हुए बंदर बांट करने का आरोप लगाते हुए सरकार से मांग करते हुए कहा कि मुखिया द्वारा चलाते जा रहे योजनाओं की जांच किया जाय. स्थानीय ग्रामीण रतन कुमार , गुणेश्वर महतो , मंतोष कुमार , योगेंद्र महतो , नवीन कुमार , विजय कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि सरकार के द्वारा जल्द योजना कि जांच नहीं की गयी तो हमलोग पंचायत के मुखिया समेत स्थानीय पदाधिकारी के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाऐगे।

ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने की सूचना पाकर स्थनीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अनिल कुमार भी निर्माण स्थल पर पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी एक नही सुनी।

वही वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि जल जीवन हरियाली के तहद इस कुआं निर्माण का चयन किया गया था। कुछ स्थानीय युवक निर्माण कार्य का ठेका देने की मांग कर रहे थे। हमने ठेका नही दिया और कहा प्राक्कलन के अनुसार बढियां काम किया जाएगा। जिस बात को सुनते ही कुछ स्वार्थी लोगो ने निर्माण कार्य को रोक दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -