राष्ट्र की प्रगति की धुरी है रेल- ध्रुव कुमार झा

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंर्तगत बरौनी कोचिंग डिपो में सम्मान समारोह का आयोजन।

0

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंर्तगत बरौनी कोचिंग डिपो में सम्मान समारोह का आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंर्तगत बरौनी कोचिंग डिपो में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलकर्मियों ने सहायक यांत्रिक इंजीनियर रेल ध्रुव कुमार झा का बरौनी से स्थानांतरन एरिया मैनेजर रक्सौल होने पर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि रेल राष्ट्र की प्रगति की धुरी है जिसे चलाने का कार्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी करते हैं।

Midlle News Content

उन्होंने ने कहा कि हमारी पहला पोस्टिंग बरौनी ही था लेकिन हमारे अधिकारी का स्पॉटिंग एंव कार्यकुशल कर्मचारी के कारण ही हम यह सफल हो पाय।तथा रेलवे द्वारा दिये गए टारगेट को सफलता पूर्वक पूरा किया। वहीं जिला स्काउट सचिव सह शाखा मंत्री जीवानन्द मिश्र ने सहायक यांत्रिक अभियंता को स्काउट एंड गाईड जिला संघ गढ़हरा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

वहीं बरौनी में नए पदस्थापना पर आए आलोक कुमार आर्या को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। वहीं मौके पर वीपी चौरसिया,आर पी गौंड, संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार ,शम्भू नाथ ठाकुर,निरंजन सिंह,अजय बागे, सौरभ झा, नीरज रंजन,विकाश कुमार,रोहित कुमार, मंडल यांत्रिक अभियंता सुमित कुमार, मनीष कुमार, राधे श्याम, मुनेश्वर चौधरी, चक्रवर्ती, रमेश मांझी आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -