वीरपुर में नाबालिग लड़की का फंदे से लटका मिला शव,ग्रामीणों में तरह तरह आशंकाएं

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक सुनसान घर में एक नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटका मिला।

बताते चलें कि वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के वार्ड संख्या 5 नटबाबा स्थान के पास एक सुनसान घर में एक 13 वर्षीय किशोरी की शव घर में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला।जिस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव को देखकर लोग तरह तरह की आशंकाएं कर रहे थे। कोई हत्या तो कोई आत्म हत्या तो कोई मनचले युवकों की करतूतों से संबंधित आशंकाए जाता रहे थे।

Midlle News Content

घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्र दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर। विभिन्न प्रकार से जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। उक्त किशोरी की पहचान सुरेश तांती के 13 वर्षीय पुत्री चांदो कुमारी के रूप में किया गया है।

घटना को लेकर मृतक लड़की की मां सीता देवी ने अपनी पुत्री की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। होश में आने के बाद उन्होंने पुलिस को बताया कि हम लोग कटनी के लिए बहियार गये हुए थे। बेटी घर में अकेली थी। कैसे क्या हुआ,कैसे फांसी लगाई हमें कुछ भी पता नहीं है।

बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -