वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में महिला ने नवजात को दिया जन्म

 

यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर भभुआ स्टेशन पर आरपीएफ ने महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में कराया भर्ती

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

कैमूर जिले से है जहां वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में एक महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया है। वहीं इसकी सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों ने   भभुआ RPF को दी। सूचना पर स्टेशन प्रबंधक व आरपीएफ ने महिला को मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज जारी किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

महिला की पहचान रांची के दिनेश लोहार की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। महिला उत्तर प्रदेश में मलिकपुर ईट भट्टे पर अपने पति व दो बच्चों के साथ काम करती है। रांची जाने के दौरान महिला के पति भी साथ में थे लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह ट्रेन को पकड़ नहीं पाए। बनारस से रांची अपने ममेरा ससुर और दो लड़की के साथ ट्रेन मैं बैठकर महिला जा रही थी तभी भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन आई तो महिला का ट्रेन में ही प्रसव हो गया।

इस संबंध में उप निरीक्षक रामजीलाल गुप्ता ने बताया कि स्टेशन मास्टर और मुझे सूचना मिल की वाराणसी आसनसोल पैसेंजर जो वाराणसी की तरफ से आ रही है। उसमें गार्ड बोगी के तीसरे नंबर पर एक महिला को प्रसव पीड़ा दर्द हो रहा है। हम लोग भभुआ स्टेशन पर पहुंचे जहां महिला को ऑटो में लेकर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में पहुंचे। महिला और उसके बच्चे दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।

कैमूर संवाददाता देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -