वाजपेई जी का जीवन रहा राष्ट्र को समर्पित, उनके किए कार्य को सदैव याद किया जायेगा – वीरसेन

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के नौला में सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

Midlle News Content

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं ने वाजपेयी जी के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम ने कहा कि वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश के चहुमुंखी विकास का जो कार्य किया वह सदैव याद किया जाता रहेगा।

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी शिवशंकर भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुंदन जोशवा, महामंत्री राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि महेश रजक, आईटी सेल संयोजक अमर कुमार, कृष्णगोविंद सिंह, रंजीत कुमार सिंह पप्पू, अमित कुमार सिंह, अश्विनी कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सुधेश कुमार, बबलू , पिरालाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -