बेगूसराय में रफ्तार का कहर – अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक महिला को जबरदस्त रौंद दिया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित भवरा पास की है। मृतका महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया हैवतपुर गांव के रहने वाले मेघु शाह का 60 वर्षीय पत्नी शैला देवी के रूप में की गई है।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया कि देर शाम मजदूरी कर शैला देवी अपने घर पैदल ही लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जबरदस्त महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जख्मी हालत में सड़क किनारे दर्द से तड़प रही थी। लेकिन कोई उसे उठाना मुनासिब नहीं समझा। काफी देर के बाद इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उस जगह से उठाकर महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों ने मुफस्सिल थाने पुलिस को सूचना दी, मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -