अज्ञात लोग लगा देते हैं कचरे में आग, आसपास के लोगों में डर का माहौल

 

बेगूसराय के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बथौली गांव में विगत तीन दिनों से लगातार कचरे जमा कर उसमें आग लगा दी जा रही है। मिली जानकारी अनुसार यह क्षेत्र नप बीहट के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी आता है। यहां पंचायत एवं नप बीहट के माध्यम से पपरौर निवासी खेत के स्वामी ग्रामीण चिकित्सक मो बली के खेत के आगे गढ्ढे को भरने के लिए कचरे का उपयोग किया जाता है।

Midlle News Content

इस संबंध में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड स्टेशन बरौनी के अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य नागरिकों द्वारा सूचना दी जाती है पर घटनास्थल पर कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं रहते हैं। फायर ब्रिगेड की टीम पहूंच कर आग को काबू में कर लेता है। दमकल कर्मियों के आने के पश्चात फिर उसपर कचरा डाल दिया जाता है। कचरे पर कचरे रखने के कारण अंदर में आग रह जाने की आशंका बनी रहती है। इससे आस-पास के क्षेत्रों में लगी फ़सल में आग लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही सूचक द्वारा दमकल कर्मियों को दुरभाष पर अनाप-शनाप बोला जाता है।

उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन के माध्यम से उस कचरे को अलगाया जाए और फिर उस आग को बुझाया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाए ताकि यहां कचरों की ढेर जमा नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पंचायत के मुखिया, सरपंच, उप मुखिया, उप सरपंच, पंसस सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के नहीं रहने से जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है। इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरौनी को भी जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि बरौनी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आगजनी होती है तो आप सीधे डायल 101/112 और मोबाइल नम्बर – 7485805950 एवं 7485805951 पर आगजनी की घटना की सूचना दें तथा सीधा लोकेशन बताएं ताकि अग्निशामक दल न्युनतम समय में पहूंच कर आग पर काबू पा कर बड़ी क्षति होने से बचा सके।

- Sponsored -

- Sponsored -