बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ खोला मोर्चा

0

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड सदस्यो ने प्रखंड कार्यालय के आइटी भवन पहुंचकर मुखिया के मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रानी एक पंचायत के वार्ड सदस्य धर्मशीला देवी,मंजू देवी,राखी कुमारी,विनीता देवी,मंजू देवी,भोला पासवान,अमरजीत कुमार,राजेश ठाकुर,राजेन्द्र राय,आरती देवी,अमीत यादव,आरती कुमारी,अशोक कुमार राय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मुखिया के खिलाफ शिकायत की है।

Midlle News Content

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि रानी एक पंचायत की मुखिया गीता देवी के द्वारा वार्ड सदस्य के अधिकार का हनन किया जा रहा है।पंचायत में कार्यकारणी की बैठक नहीं किया जाता है,और ना ही किसी योजना के बारे में वार्ड सदस्य को जानकारी दी जाती है। पंचायत में आम सभा खानापूर्ति करते हुए रजिस्टर पर किया जाता है और घर घर जाकर हस्ताक्षर करा लिया जाता हैं।

पंचायत के मुखिया के द्वारा पंचायत में सोख्ता निर्माण करने के लिए निर्देश दिया गया। जब निर्माण पुर्ण हो गया तो भेंडर के माध्यम से राशि की निकासी कर लिया गया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच करते हुए रानी एक पंचायत में राशि निकालने पर रोक लगाया जाय। अगर रोक नहीं लगाया गया तो सभी वार्ड सदस्य धरना प्रदर्शन को बाध्य हो जायगें।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -