बछवाड़ा में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चो ने दिखाई प्रतिभा के जौहर

0

खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। बच्चे अनुशासित बनते है। साथ ही इन विधाओं में आगे जाने का अवसर भी प्रदान होता है। उन्होंने कहा कि चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सफल होने पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा:- बीईओ 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी एक पंचायत के हाई स्कूल नारेपुर के प्रांगन में मंगलवार को दुसरे दिन प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रखंड क्षेत्र के नौ संकुल के कुल बत्तीस विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। वही प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ पुरुस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 14 वर्ष के बालक वर्ग में ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्रिंस कुमार व द्वितीय स्थान सन्नी कुमार ने किया। वही बालिका वर्ग से प्रथम स्थान शालू कुमारी वह द्वितीय स्थान रेशमा कुमारी ने प्राप्त किया। 17 वर्ष के बालक वर्ग में प्रथम स्थान कृष्ण कुमार व द्वितीय स्थान सत्यमेव कुमार ने किया। एवं बालिका वर्ग से प्रथम स्थान कोमल कुमारी व द्वितीय स्थान आंचल कुमारी ने प्राप्त किया। 19 वर्ष के बालक वर्ग में प्रथम स्थान छोटू कुमार व द्वितीय स्थान सोनू कुमार ने प्राप्त किया। वही लम्बी कूद के दौरान 19 वर्ष के बालक वर्ग में केशव कुमार व द्वितीय स्थान भरत आंनद ने प्राप्त किया। गोला फेंक में 14 वर्ष के बालक वर्ग में प्रथम स्थान शुशांत कुमार व द्वितीय स्थान सुजीत कुमार ने प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शालू कुमारी व द्वितीय स्थान मुस्कान कुमारी ने प्राप्त किया। 17 वर्ष के बालक वर्ग में प्रथम स्थान रघुवीर कुमार व द्वितीय स्थान अमरजीत कुमार ने प्राप्त किया। तथा बालिका वर्ग से प्रथम स्थान राज नंदनी व द्वितीय स्थान आरुषी कुमारी ने प्राप्त किया। तथा 19 वर्ष के बालक वर्ग में प्रथम स्थान शुभम कुमार व द्वितीय स्थान रौशन कुमार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने मेडल स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बीईओ ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। बच्चे अनुशासित बनते है। साथ ही इन विधाओं में आगे जाने का अवसर भी प्रदान होता है। उन्होंने कहा कि चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सफल होने पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान मौके पर लेखापाल विपिन कुमार, शिक्षक अमित कुमार, दिनेश चौधरी, अमरेश प्रसाद सिंह, धीरेंद्र कुमार झा, अरविंद राय, चांदनी कुमारी, चंदा कुमारी, सुजीत कुमार, राजू कुमार, देवेंद्र पंडित, रमेश साहनी, कृष्ण मुरारी कुमार, प्रमोद कुमार अभिषेक कुमार समेत विभिन्न विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्रा मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -