बेगूसराय में बड़ी घटना का अंजाम देने जा रहे दो पेशेवर अपराधी को पुलिस ने हथियार एवं गोली के साथ किया गिरफ्तार

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना निवासी मीठु कुमार एवं अश्विनी कुमार पेशेवर अपराधी है। लोडेड पिस्तौल के साथ यह दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा था।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराध नियंत्रण के लिए बेगूसराय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे दो पेशेवर अपराधी को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी तेघरा थाने के पुलिस के द्वारा की गई है।

Midlle News Content

वही एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक जनवरी से अब तक 58 हथियार एवं 190 गोली के साथ बड़ी संख्या में अपराधियों को पकड़ा गया है। जिससे कई बड़ी घटनाएं टल गई।पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर तेघरा थाना क्षेत्र के नाथ बाबा स्थान मधुरापुर के समीप लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे एक मोटर साईकिल पर सवार दो अपराधी को तेघरा थाना की टीम के द्वारा दो लोडेड देशी पिस्तौल एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना निवासी मीठु कुमार एवं अश्विनी कुमार पेशेवर अपराधी है। लोडेड पिस्तौल के साथ यह दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा था। लेकिन समय पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों को गिरफ्तार किया गया, जिससे अपराध की बड़ी घटना को टाल दिया गया है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -