नालंदा: तुंगी होल्ट के समीप चली 10 राउड गोली, एक जानवर को लगी गोली, मौके से पुलिस ने दो खोखा किया बरामद, एक व्याक्ति को लिया हिरासत मे

 

दीपनगर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पर मौजुद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-होली के दिन नालंदा जिले के कई थाना क्षेत्र इलाकों में छिटपुट घटनाएं होती रही। इस कड़ी में दीपनगर थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में बदमाशों ने एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में जख्मी के रिश्तेदार में बताया कि युवक अपने चाचा से मिलकर अपने घर जा रहा था।

Midlle News Content

इसी दौरान घर के पास ही बदमाशों ने युवक प्रमोद कुमार को घेरकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने अपने अन्य गुर्गों के साथ मिलकर प्रमोद कुमार के घर पर चढ़कर जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ तौर पर गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। वही इस गोलीबारी में घर के पास बंधे एक मवेशी को भी गोली लग गई। घर के पास लगे मोटरसाइकिल को भी बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर से दो खोखा भी बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -