बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन के समीप की है। मृत महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया के रहने वाले सेवक कुमार चौधरी की पत्नी कंचन देवी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में मृत महिला के पति सेवक कुमार चौधरी ने बताया है कि आज बेगूसराय स्टेशन पर हम लोग थे।

इस दौरान कंचन देवी को शौच लग गया।कंचन देवी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में शौच करने के लिए गई थी।इस दौरान अचानक बेगूसराय स्टेशन से ट्रेन खुल गया। उन्होंने बताया है कि महिला काफी घबरा गई थी और उसे फोन के माध्यम से कहा गया कि अगले स्टेशन पर उतर जाना। वहीं अचानक वह चलती ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में रेलवे थाने के पुलिस ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के कर्म में महिला की मौत हो गई। फिलहाल  मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -