बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को मारी ठोकर, चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

 

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के पास की है। घायल युवक की पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव के रहने वाले सिकंदर यादव का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।

Midlle News Content

घायल युवक के भाभी प्रीति कुमारी ने बताया है कि आज अंकित कुमार कुछ दोस्तों के साथ देर शाम सरस्वती पूजा के चंदा मांगने के लिए मुंगेर पुल के पास गया था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोस्तों ने उसे जगह से आनन फानन में उठाकर इलाज के लिए खरहट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया है की घटना के कई घंटे बाद हम लोग को सूचना मिले।

आनन फानन में उसे देखने के लिए आए तो स्थिति युवक की गंभीर बनी हुई थी। फिलहाल घायल युवक अंकित कुमार का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई। इस संबंध में साहेवपुर कमाल थाना प्रभारी ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में एक युवा के कमी रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -