तीसरी बार जदयू के जिला अध्यक्ष बनने पर रुदल राय को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले में रुदल राय को तीसरी बार जदयू के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रखंड जद यू अध्यक्ष मनीष कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि रुदल राय पार्टी के समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में जनतादल यूनाइटेड अच्छा कार्य कर रही है।

Midlle News Content

उनके तीसरी बार पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से बेगूसराय में विकास कार्यों में तेजी आएगी। रुदल राय को तीसरी बार पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष मो.अखलाक अहमद,पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीताराम दास,

पार्टी के जिला सचिव विकास कुमार,किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन झा,जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष  इंतखाब उद्दीन उर्फ भोला,राम कुमार महतो,प्रमोद कुमार,रंजीत कुमार,अमरेंद्र प्रसाद सिंह,विनोद कुमार आदि ने अपनी प्रसन्नता जाहिर किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -