समस्तीपुर: हजरत मख्दूम पीर जलालुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय उर्स आगामी 6 अक्टूबर से होगा शुरू

हजरत मख्दूम पीर-जलाल के खादिम व मोतवल्ली मो.शब्बीर फरीदी ने बताया कि 6 अक्टूबर शुक्रवार को बाद नमाज व कुरानखानी होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित हजरत मख्दूम पीर जलालुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 3 दिवसीय उर्स आगामी 6 अक्टूबर से शुरू होगा। यह जानकारी देते हुए हजरत मख्दूम पीर-जलाल के खादिम व मोतवल्ली मो.शब्बीर फरीदी ने बताया कि 6 अक्टूबर शुक्रवार को बाद नमाज व कुरानखानी होगी।

इसके साथ ही 7 अक्टूबर शनिवार को बाद नमाज ऐशा महफिल मीलाद होगी। उन्होंने बताया कि मो.शब्बीर फरीदी ने बताया कि इसी तरह 8 अक्टूबर दिन एतवार को बाद नमाज ऐशा महफिल मीलाद,तकरीर व कौव्वाली और अहले सुबह चार बजे चादरपोशी फातिहा व कुलशरीफ का आयोजन किया जायेगा। इस उर्स के मौके पर बड़ी संख्या मे उलमाकराम तशरीफ़ ला रहे है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -