संजीत जैसे कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता का असमय चला जाना संगठन एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है- सुनील सिंह

 

डीएनबी भारत डेस्क 

गुरुवार को नगर मंडल बीहट भाजपा के समर्पित व जुझारू कार्यकर्ता संजीत कुमार की श्रद्धांजलि सभा नगर परिषद बीहट वार्ड 30 इब्राहिमपुर स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह एवं संचालन वार्ड 27 प्रतिनिधि दिलीप कुमार ने किया।

Midlle News Content

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि संजीत जैसे कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता का असमय चला जाना संगठन एवं परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। वहीं पूर्व विधायक ललन कुंवर ने कहा कि संजीत सदैव स्पष्टवादी व्यक्ति था। जो ठान लेता था उसको बिना थके पूरा करके ही दम लेता था।उसके जैसे कार्यकर्ता संगठन में बेहद कम है।

अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वह सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक जीवन में भी दिखावा करने से बचता था और जो कार्यकर्ता विचारधारा के अनुरूप नहीं चलता था उसको सदैव एक अभिभावक के रूप में समझता था।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, मिंटू कुमार, गुड्डू शांडिल्य, ऋषिराज, नवीन सिंह माधव कुमार, गौतम गोपाल, नारायण सिंह, गणेश सिंह, अशोक सिंह, रामानुज सिंह, राम सुंदर सिंह, राम सुमिरन सिंह, रामनिवास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -