बेगूसराय में लूट के दौरान बदमाशों ने निजी गार्ड को मारी गोली, घायल

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों ने एक निजी गार्ड को लूटपाट के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में निजी गार्ड को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना सिंघौल गांव थाना क्षेत्र के उलाव बांध निकट की है। जख्मी की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी स्वर्गीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के 50 वर्षीय पुत्र मंटुन सिंह के रुप में हुई है।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया गुरुवार की रात पैदल तीन लुटेरों ने मंटू सिंह से 3500 रुपये लूट लिया। मंटू सिंह के ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि घटना स्थल से भागने के दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके बाएँ जाँघ में लगी है। इससे वह जख्मी हो गया। गोली लगने के बाद भी वह जमीन पर गिर गया। घटना क़ी सूचना पर चौकीदार ने ओपी अध्यक्ष क़ो घटना क़ी सूचना दी। उसके बाद ग्रामीणों क़ी मदद से उसे उठाकर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी चल रही है और इस अभियान को तेज कर दी गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -