राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार की देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई।

Midlle News Content

उनके निधन की खबर सुन राजनीतिक समर्थक हों या विरोधी या फिर आम जनता सबकी आंखें नम हो गईं। सुशील मोदी की निधन की खबर के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर, सीएम नीतीश, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

सुशील मोदी के निधन की खबर के बाद सीएम नीतीश ने सुशील मोदी की पत्नी जेसिस जॉर्ज की पत्नी से दूरभाष पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। सीएम नीतीश ने घोषणा की उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -