मकर संक्रांति के अवसर पर बीहट में सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन, मुख्य पार्षद ने वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित

0

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी के द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या 7 असुरारी स्थित जगदम्बा स्थान परिसर में नगर परिषद बीहट के सभी 37 वार्ड पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान सह मिलन समारोह के अवसर पर नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी ने उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद राजाराम पासवान, दीपक कुमार मिश्रा, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी, लगनी देवी, अशोक सिंह, अरुणा देवी, मैमुनिसा, प्रवीण कुमार, सविता देवी, निभा देवी, चंद्रचुर साह, बबीता देवी, सुभद्रा देवी, पवन कुमार शर्मा, पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद राजेश कुमार टूना, प्रियंका कुमारी, सोनम कुमारी, आशा कुमारी, रुन्नी कुमारी, प्रजा देवी, उषा देवी, मनोज कुमार सिंह, नीलम देवी, पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, ज्योति देवी, रेणु शर्मा, खुशबू कुमारी, रेणु सिंह सहित अन्य को चादर व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद बबीता देवी ने बरौनी इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, एफसीआई ओपी प्रभारी पल्लव, चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह, जीरोमाइल ओपी प्रभारी चंदन कुमार, प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार, एसआई बरौनी थाना कामेश्वर कुमार सिंह सहित बरौनी प्रखंड क्षेत्र के पत्रकार को भी सम्मानित किया। वहीं पूर्व उप मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार ने मुख्य पार्षद बबीता देवी को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि नप बीहट के विकास में सबों की महत्ती भूमिका होगी। मौके पर पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, प्रमोद पासवान, डा ए के शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार सुनील कुमार, पूर्व उप मुखिया राजा कुमार, राकेश कुमार, रामानंद यादव, अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार गांधी, सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -