वीरपुर थानाध्यक्ष ने लोगों को दिया नए आपराधिक कानून की जानकारी

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना भवन के प्रतिक्षालय भवन में सोमवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, बुद्धि जियो की एक विशेष बैठक बुलाकर नए आपराधिक कानून से संबंधित विस्तार से जानकारी दिया।

Midlle News Content

थाना अध्यक्ष ने नागरिक केन्द्रित कानून, न्याय प्रणाली में टेक्नोलॉजी पर जोर,महिलाएं और बच्चों के साथ होने वाले अपराध से निपटने के लिए नए‌,अपराधिक कानूनों में शामिल 37 धाराओं के संबंध में चर्चा करते हुए,अपराध एवं दंड को नए तरीके से किया गया परिभाषित, त्वरित न्याय के तहत एक तय समय सीमा के अंदर न्याय दिलाने के लिए बी एन एस में 45 धाराओं को जोड़रे जाने समेत आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव,

पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ मोबाइल ऐप से भी जुड़ने जैसे नियमों, धाराओं,उप धाराओं की जानकारी को विस्तार से दिया।मोके पर पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, पूर्व प्रखंड प्रमुख मीना देवी, पूर्व उप प्रमुख सुबोध पासवान ,पंसस रिता चौरसिया, पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, सरपंच अनिल सिंह, मनोज सिंह उर्फ बुटाली सिंह, पूर्व पंसस अजय झा, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, मुखिया राजीव सिंह समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि व समाजीक कार्यकर्ता के अलावे बुद्धि जीवी मौजूद थे।

 

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -