टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

 

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी महादेवा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के पिलकी महादेवा गांव के पास मंगलवार सुबह टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी स्वर्गीय साधु शरण साव के 48 वर्षीय पुत्र अनुज साव के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार अनुज साव अपने भाई छोटेलाल साव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राजगीर आए थे।

शादी समारोह संपन्न होने के बाद, वे सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। सुबह 4 बजे राजगीर-छबीलापुर रोड पर पिलकी महादेवा गांव के पास, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अचानक गली से निकलकर टेंपो को टक्कर मार दी। इस घटना में अनुज साव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -