तेज रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला, हुई मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

0

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा पश्चिमी मार्केट के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 के रहने वाले छोटन महतो के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक छोटन महतो अपने घर से चौक पर दाढ़ी बनाने के लिए सलून गए थे। दाढ़ी बना कर वापस अपने घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार रखने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Midlle News Content

 

फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने सूचना तेघड़ा थाने पुलिस को दी तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि मृतक छोटन महतो के 2 पुत्र है दोनों पुत्र शादीशुदा है एवं मेहनत मजदूरी करके अपने घर परिवार को पालन-पोषण करते थे।

 

बेगूसराय से सुमित कुमार “बबलू”

- Sponsored -

- Sponsored -