बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचला, घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदुआर ढाला के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Midlle News Content

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदुआर ढाला के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के राहटपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामचंद्र सिंह का पुत्र कृष्ण मोहन प्रसाद सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक कृष्ण मोहन प्रसाद सिंह पेशे से ट्रांसपोर्टर था।

उन्होंने बताया है कि बीती रात मोहनपुर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर राहतपुर लौट रहे थे तभी बंदुआर ढाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन है मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही कृष्ण मोहन प्रसाद सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि पुलिस के द्वारा यह सूचना मिली कि सड़क हादसे में कृष्ण मोहन प्रसाद सिंह की मौत हो गई।

फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से गिरफ्तार भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण मोहन प्रसाद सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करता था।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -