बेगूसराय के मंसूरचक में तरंग प्रतियोगिता आयोजित

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय मध्य विद्यालय अहियापुर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सुभाष कुमार व बीईओ सुनील कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। अंडर 17 वर्ग आयु के बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में उमवि नैपूर के प्रियांशु कुमार ने प्रथम व एन एन सिन्हा प्लस टू विद्दालय मंसूरचक के सुमित कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में उमवि दशरथपुर की छात्रा आरती ने प्रथम व एन सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक की सरस्वती कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

अंडर 14 हाई जंप के बालक वर्ग में मध्य विद्यालय अहियापुर के किशन कुमार ने प्रथम व मध्य विद्यालय नवटोल के निशांत कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्दालय सोहिलवाड़ा की छात्रा रूपाली कुमारी ने प्रथम व मध्य विद्यालय साठा की श्रूति कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बाल थ्रो बालक वर्ग में राष्ट्रीय मध्य विद्दालय मंसूरचक के छात्र समीर ने प्रथम व उमवि अब्बासपुर पूर्वी के राजेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में उर्दू मध्य विद्दालय गुरदासपुर की छात्रा खुशबू ने प्रथम व मध्य विद्दालय श्रीरामपुर की अर्चना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं कबड्डी में प्लस टू माध्यमिक विद्दालय अहियापुर की टीम प्रथम स्थान पर व उत्क्रमित उच्च विद्दालय सोहिलवाडा की टीम दूसरे स्थान पर रही। खेल समापन पश्चात विजेता खिलाड़ियों को पुरूषकृत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ सुभाष कुमार ने कहा कि पढाई के अलावा छात्र छात्राओं के लिए खेल भी महत्वपूर्ण है। कहा कि खेल से शारिरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। मौके पर शिक्षक अमृत कुमार, सुजीत कुमार, सुधीर कुमार मालाकार, अब्दुल कादिर, जितेंद्र कुमार, अनल रूणेश, शिवशंकर शर्मा, सहित अन्य मौजूद थे।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored -

- Sponsored -