बरौनी थाना क्षेत्र के डेयरी के तालाब भरे दुषित पानी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, शव मिलने से ईलाके में फैली सनसनी

 

बेगूसराय पुलिस एवं एफएसएल भागलपुर की टीम जुटी जांच पड़ताल में, आवश्यक साक्ष्यों को किया एकत्रित

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 28 किनारे पिपरा देवस पटेल चौक स्थित रैन बसेरा में डैयरी के तालाब वाली भरे दुषित पानी में तैरता हुआ एक शव को गुरुवार को उस समय देखा गया। जब रास्ते से गुजर रहे कांवरियों ने शौच के लिए बच्चों को तालाब,कठरे की गुमती और रैन बसेरा के ओत में गए तो वहां रैन बसेरा में फैली बरौनी डेयरी की तालाब के पानी में तैरता हुआ एक शव देखा।जिसे देखकर भौंचक रह गया और वह आस-पास में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।

Midlle News Content

जानकारी पाते ही बरौनी थाना के चौकीदार- 9/1 राजेश कुमार तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी थानाध्यक्ष बरौनी एवं वरीय पदाधिकारी को दिया। जिसके बाद देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ने लगी शवों को एक नज़र देखने के लिए। वहीं थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार ने मौके पर पहूंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। तथा वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एफएसएल भागलपुर की टीम को सूचित किया।

जिसके बाद एफएसएल भागलपुर की टीम के एसडीपीओ स्तर के पदाधिकारी राजेश कुमार ने दल-बल सहित पहूंच नमूने, साक्ष्य एवं आवश्यक चीजें को संग्रहित किया तथा पोस्टमार्टम के दौरान बेसरा,बॉन आदि चीजों को संग्रहित करने का निर्देश कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार को दिया। वहीं जांच टीम ने घटनास्थल से दुषित जल भी संग्रह कर बोतल को सीलबन्द कर दिया। मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण 72 घंटे तक प्रतीक्षा में रखा गया है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की सुचना गुरुवार की सुबह करीब सात बजे प्राप्त हुआ।

जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू कर दिया है। जहां तक संभव हो सका शव का पहचान कराने का प्रयास किया गया पर देर शाम तक पहचान नहीं हो पाया है। मृतक नीले रंग का फूल पैंट और कोको कोला रंग का सफेद छींटदार फूल सर्ट पहले हुआ था तथा उसके पास से एक काला रंग का गमछा पाया गया है। अनुमानतः मृतक पुरुष का उम्र करीब 37 वर्ष है। शव ज्यादा देर पानी में रहने के कारण करा हो चुका था। मामले में चौकीदार राजेश कुमार के बयान पर थाना में यूडी केस संख्या -02/24 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में दहशत कायम हो गया है। तथा तरह तरह के चर्चाएं शुरू हो गई है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -