बेगूसराय में तार के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तार के पेड़ पर से नीचे गिरने के दरमियान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है। मृतक व्यक्ति की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड नंबर 20 के रहने वाले कैलाश चौधरी के रूप में की गई है।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया है कि मृतक कैलाश चौधरी आज वह बहियार में तार पर चढ़कर तारी उतारने के लिए गए थे। इस दौरान अचानक तार के पेड़ पर से नीचे गिर गए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौत की खबर लगते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वहीं  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैलाश चौधरी तारी बेचकर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -