भाकपा के संस्थापक सदस्य सुनील मुखर्जी की जयंती समारोह आयोजित

0

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक नेता प्रथम बिहार राज्य परिषद के सचिव सुनील मुखर्जी की जयंती के अवसर पर जिला कम्युनिस्ट पार्टी की जीवी बैठक राम रतन सिंह विधायक दल के नेता एवं महागठबंधन के सचेतक की अध्यक्षता में दास सभागार बाघा बेगूसराय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय शिक्षा विभाग के प्रधान अनिल राजिम वाले ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 24वां महाधिवेशन की रिपोर्टिंग की।

उन्होंने कहा की पार्टी ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा किया तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत की। हमारे देश के घटनाक्रम पर महाधिवेशन में सर्वसम्मति समझ बनी की कार्पोरेट पूंजी देश में बेतहाशा बढ़ रही है। वही गरीबों की आय तेजी से घटता जा रहा है। देश में एक ऐसी शासन व्यवस्था है जो संविधान को नकार कर देश की एकता को तोड़ना चाहती है। देश में नफरत का माहौल खड़ा किया जा रहा है। युवाओं, महिलाओं तथा शोषित पीड़ित जनता को गुमराह कर खंड खंड में बांटना चाह रही है। ऐसी अवस्था में पार्टी ने जनवादी आंदोलन खड़ा करने का फैसला लिया और संप्रदायिकता विरोधी तमाम राजनीतिक शक्तियों को एकजुट करने का संकल्प दोहराया है। पार्टी वैचारिक संघर्ष कर संप्रदायिकता एवं नफरत पैदा करने वाली ताकतों के विरुद्ध जनता को गोलबंद करने का फैसला लिया है। इसके लिए पार्टी की ताकत को बढ़ाना वाम एकता को मजबूत करना तथा जनवादी शक्तियों को एक मोर्चे पर लाना हमारा प्रमुख राजनीतिक कर्तव्य है। उन्होंने इसके लिए पार्टी संगठन एवं जन संगठनों को मजबूत करने का आह्वान किया ।

Midlle News Content

बिहार राज्य कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य जानकी पासवान ने बिहार पार्टी द्वारा खेत मजदूर, किसान सभा, महिला संगठन, छात्र नौजवान मोर्चे पर लिए गए फैसला की जानकारी देते हुए पार्टी सदस्यता नवीकरण कर 100000 पार्टी सदस्य भर्ती किए जाने का आह्वान किया। जिला मंत्री अवधेश कुमार ने कहां की बेगूसराय जिला परिषद सुनील मुखर्जी की जयंती से चंद्रशेखर जयंती 26 दिसंबर तक जिले के तमाम पार्टी सदस्य का नवीकरण संपन्न करने हैं। तथा जिले के सभी पंचायत में पार्टी सदस्यता भारती अभियान चलाकर सभी वार्ड में पार्टी का इकाई का गठन करने की गारंटी करनी है।  फरवरी और मार्च महीने तक अलग-अलग पेशा के आधार पर जन संगठनों का जाल बिछाना है।

इसी बीच संप्रदायिकता के विरुद्ध 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सत्याग्रह को संगठित करना है। इसके लिए अभियान चलाना है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1 सप्ताह के अंदर सभी अंचलों की बैठक कर तमाम पंचायतों की पार्टी इकाई की बैठक करने की गारंटी करनी है तथा सदस्यता नवीकरण नई भर्ती और जन संगठन के निर्माण पर ठोस फैसले लेने हैं। समारोह के अंत में पार्टी के नेता सुनील मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद सिंह राष्ट्रीय परिषद सदस्य है। राजेंद्र प्रसाद सिंह के अतिरिक्त राज्य परिषद सदस्य विधायक सूर्यकांत पासवान, राज्य परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी, अनिल कुमार अंजान, पूर्व विधान पार्षद उषा साहनी जिले के तमाम नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य अंचल परिषद सदस्य एवं शाखा मंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरुआत में नगर निगम के सचिव टुनटुन दास एवं राजीव कुमार पूर्व मेयर अपने राष्ट्रीय नेता अनिल राजिम वाले तथा राज्य नेता जानकी पासवान को साल और वुफे देकर सम्मानित किया।

बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored -

- Sponsored -