राज्यकर्मी का दर्जा होने तक आंदोलन तेज करने का शिक्षकों ने लिया निर्णय -शिक्षक

बरौनी प्रखंड मुख्यालय पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन।

बरौनी प्रखंड मुख्यालय पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बुधवार को बिहार सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बरौनी प्रखंड इकाई की ओर से राज्य संघ के आह्वान पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद हुए।

Midlle News Content

वहीं इस मौके पर जिला महासचिव रामकल्याण पासवान ने कहा कि बिहार सरकार की तानशाही रवैया चरम पर है। संघ का प्रस्तावित 31 मई को पटना में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पर सरकार ने बल पूर्वक रोक लगा दिया।‌ संघ को मुख्यमंत्री को घेरने की अनुमति नहीं दी गई। संघ सरकार के इस तानाशाही रवैए की तीखी भर्त्सना करता है। उन्होंने कहा की आंदोलन और तेज हो रहा है।

सरकार अध्यापक नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी के रूप में समायोजन करने तक आन्दोलन जारी रहेगा। सरकार के इस तानाशाही और हिटलरशाही रवैये के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राय, सचिव अनिल शर्मा, राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रमेन्द्र कुमार,पंकज कुमार, आनंद कुमार, मो अफाक आलम, रामप्रवेश, सुबोध शर्मा, ज्योति, अनुपम, सीमा शर्मा, रिमझिम कुमारी, प्रियंका कुमारी, कुंदन मिश्रा, राजेश तांती, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

 

- Sponsored -

- Sponsored -