लखीसराय में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद को दिलाई गई सशक्त स्थाई समिति सदस्य की शपथ

नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों को लखीसराय के सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सशक्त स्थाई समिति के सदस्य के रूप में दिलाई गई शपथ

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद विधिवत रूप से नगर सरकार का गठन हो चुका है। इसी कड़ी में नगरपालिका अधिनियम के तहत लखीसराय के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर लखीसराय नगर परिषद के मुख्य पार्षद अरविंद पासवान की अनुशंसा के आलोक में लखीसराय नगर के तीन नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को सशक्त स्थाई समिति का सदस्य मनोनयन किए जाने के बाद लखीसराय सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में लखीसराय नगर के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, एवं तीन वार्ड पार्षदों सुरेंद्र मंडल, शबनम बानो तथा सुनैना देवी को लखीसराय नगर परिषद का सशक्त स्थाई समिति के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।

माना जाए तो नगर सरकार के कैबिनेट गठन कर उसका शपथ ग्रहण किया गया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्य पार्षद अरविंद पासवान व उप मुख्य पार्षद शिवशंकर राम अन्य सदस्य सुरेंद्र मंडल ने कहा कि आज से नगर की सरकार विधिवत व सुचारू रूप से कार्य करने लगेगी और लखीसराय नगर को बिहार का सबसे सुंदर शहर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

लखीसराय से सरफराज आलम 

- Sponsored -

- Sponsored -