नालंदा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की हुई शुरुआत, कन्याएं…

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के रहुई प्रखंड परिसर के खेल के मैदान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर कार्तिक पूर्णिमा के दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। रहुई थाना के सामने मंदिर से 351 कन्या एवं माताओ के द्वारा ढोल बाजे के साथ कलश यात्रा निकाला गया।

Midlle News Content

यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर रहुई बाजार होते हुए पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल कन्याओं एवं माताओं ने माथे पर कलश लिए हुए थे और उनके चेहरे पर भक्ति भाव का भाव स्पष्ट झलक रहा था। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।

कलश यात्रा के आयोजन का उद्देश्य लोगों में धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और उन्हें भगवान शिव के प्रति समर्पित करना है। बातों की जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता अविनाश मुखिया ने बताया कि इस यात्रा से लोगों में एकता और भाईचारे की भावना भी बढ़ती है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -