समस्तीपुर: एसपी विनय तिवारी ने विभिन्न थानों में कार्यरत 20 पुलिस पदाधिकारी को किया इधर से उधर,नए स्थानों पर योगदान करने का दिया आदेश

बंगरा थाना में खाली पड़े थाना अध्यक्ष के पद पर मथुरापुर ओपी की अपर थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी को थाना अध्यक्ष बनाकर भेजा गया है।

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर के पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने देर रात 20 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इस दौरान चार थानों में नये थाना अध्यक्ष की भी पोस्टिंग की गई है। मुसरीघरारी थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. फहीम को खानपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोसड़ा थाना में तैनात निरंजन कुमार को वारिसनगर थाना की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा बंगरा थाना में खाली पड़े थाना अध्यक्ष के पद पर मथुरापुर ओपी की अपर थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी को थाना अध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। सरायरंजन थाना में तैनात रविंद्र कुमार भारती को एससी/एसटी थानाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं वारिसनगर थाना संतोष कुमार और खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार को साइबर थाना के अनुसंधान ईकाई में भेजा गया है।

Midlle News Content

एससी/एसटी थानाध्यक्ष शिवजी पासवान को दलसिंहसराय भेज दिया गया है।बंगरा थाना के अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को रोसड़ा थाना, खानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को दलसिंहसराय थाना, रोसड़ा थाना से नरेंद्र कुमार को खानपुर अपर थानाध्यक्ष, खानपुर थाना के एकरार फारूकी को नगर थाना,

दलसिंहसराय थाना के जवाहर लाल राम को सरायरंजन थाना, सगीर अहमद को घटहो ओपी से बंगरा अपर थानाध्यक्ष, नगर थाना के प्रमोद कुमार मंडल मुसरीघरारी अपर थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय थाना कि मंजुला मिश्रा को नगर थाना, नगर थाना के प्रताप कुमार सिंह को रोसड़ा थाना, विभूतिपुर थाना के पुलिस चौधरी को विद्यापतिनगर अपर थानाध्यक्ष, मथुरापुर ओपी के अश्वत्थामा को मथुरापुर ओपी अपर थानाध्यक्ष और साइबर थाना के फैजल अंसारी और अशोक कुमार को डीआईयू शाखा भेजा गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -