एसपी बेगूसराय ने साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं चौकीदार मनोज तांती को कार्य में कोताही बरतने के आरोप में किया निलंबित

बेगूसराय जिला के पंचवीर में दो नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं मनोज तांती को दिये गये निर्देश के अनुरूप कार्य नहीं करने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर दैनिक कार्य में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित किया।

बेगूसराय जिला के पंचवीर में दो नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं मनोज तांती को दिये गये निर्देश के अनुरूप कार्य नहीं करने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर दैनिक कार्य में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत पंचवीर गांव विद्यालय शौचालय में होली के दिन 08 मार्च को दो नाबालिग लड़कियों के साथ जबरदस्ती छेड़खानी, बलात्कार करने की घटना घटित हुई है। जिस संबंध में साहेबपुरकमाल थाना मे मामला दर्ज है। इसी सिलसिले मे शुक्रवार को जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के द्वारा उक्त कांड का पर्यवेक्षण किया गया।

Midlle News Content

पीड़िता के परिजनों एवं घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इस कांड के अभियुक्त के द्वारा घटनास्थल के पास अपनी दुकान में गांजा बेचा जाता था तथा असमाजिक तत्वों का उस दुकान जमावड़ा लगा रहता था। स्थानीय ग्रामीण एवं पीड़िता के परिजन के द्वारा उक्त संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष को अवगत कराया था तथा यह भी कहा था कि इस कारण गांव का महौल खराब हो रहा है एवं कभी भी उक्त स्थल के आसपास आपराधिक घटनाएं घट सकती है।

वहीं एसपी बेगूसराय ने सभी तथ्यों की जांच के क्रम में पाया कि घटनास्थल क्षेत्र महाल चौकीदार मनोज तांती के द्वारा महाल क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी थानाध्यक्ष को नहीं दी गई साथ ही थानाध्यक्ष साहेबपुरकमाल के द्वारा अपने थानाक्षेत्र में चौकीदारी परेड तथा प्रभावी गश्ती नहीं की जा रही थी तथा अपने अधीनस्तों के उपर नियंत्रण में कमी थी। जिसके कारण थाना प्रभारी दिनेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।

वहीं इस मामले में पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपन अपने थाना क्षेत्र में नियामित रूप से गश्ती कर सूचना, आसूचना संकलन करने, चौकीदारी परेड, गांववार असमाजिक तत्वों की सूची बनाकर लगातार कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में लापरवाही के लिए थानाध्यक्ष साहेबपुरकमाल दिनेश कुमार एवं चौकीदार मनोज तांती को निलंबित किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -