सामाजिक उन्नति, आत्मिक उन्नति और समरसता का भाव उत्पन्न करता है आरएसएस -जीतेश

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय बारो परिसर में आरएसएस बीहट नगर के स्वामी दयानंद प्रभात शाखा बारो में नगर एकत्रीकरण व होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न।

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय बारो परिसर में आरएसएस बीहट नगर के स्वामी दयानंद प्रभात शाखा बारो में नगर एकत्रीकरण व होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय बारो परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीहट नगर के स्वामी दयानंद प्रभात शाखा बारो में नगर एकत्रीकरण व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत शाखा के मुख्य शिक्षक गोविंद आर्य ने किया।

Midlle News Content

वहीं शाखा के शारीरिक, रचनात्मक कार्यक्रम के उपरांत बौद्धिक सत्र में बेगूसराय जिला के प्रचारक नितेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र के लिए आत्मिक उन्नति एवं सामाजिक उन्नति का समग्र विकास पर जोर देते हैं एवं आपसी समरसता का भाव बढ़ाने का रचनात्मक कार्य करते हैं।

एक तरफ जहां अल्प ज्ञानी लोगों के द्वारा संवैधानिक पदों पर बैठकर के धार्मिक ग्रंथ के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है इस उपरांत ज्ञानी लोगों का चुप बैठना भी दुर्भाग्य हैं। होली भारतवर्ष में प्रेम और उल्लास का पर्व है जो अमीर- गरीब, छोटा – बड़ा हर व्यक्ति को समान सामाजिक समरसता में व्यक्त करता है।

मौके पर नगर कार्यवाह मुरारी मिश्र, धर्म जागरण प्रमुख जितेंद्र कुमार, बस्ती प्रमुख राकेश स्वर्णकार, नगर सह कार्यवाह गोविंद आर्य, स्वयंसेवक विष्णु कुमार, अमित ठाकुर, ऋषिराज, मनीष कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, राहुल साहू, गोकुल, वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवजी आर्य, नंदकिशोर गुप्ता सहित सैकड़ों बाल, तरुण और वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -