बेगूसराय में स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डुबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में गंगा स्नान करने दौरान गंगा में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले मोहन कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि मोहन कुमार गुप्ता अपने दोस्तों के साथ अयोध्या गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आए थे।

गंगा स्नान करने के दौरान मोहन कुमार गुप्ता का पेड़ फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबते देखा वहां के लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन मोहन कुमार गुप्ता को बचा नहीं सका और डूब गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को दिए मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी के पानी से शव को बरामद किया।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मोहन कुमार गुप्ता आयुर्वैदिक कॉलेज में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता था। इस मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम बचा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -